
आधार केन्र्द पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र लेकर पहुँच रहे परिजन,पूरे जिले में बढ़ रहा है यह गोरखधंधा.
इटारसी//मनीष जायसवाल
नर्मदापुरम जिले के इटारसी में फर्जी प्रमाण पत्रों के मामले तेजी से बढ़ रहे है।आधार केंर्दो पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले सामने आ रहे है।रोजाना आधार कार्ड केन्र्द पर चार से पांच फर्जी जन्म प्रमाण पत्र लेकर अपने बच्चों की जन्म तारीख में सुधार करवाने परिजन पहुँच रहे है।आधार कार्ड केंद प्रभारी ने शासकीय अस्पताल इटारसी में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र आने की शिकायत की है।फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का गोरखधंधा पूरे जिले में अपने पैर पसार रहा है।








