♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डायल 108 एम्बुलेंस सेवा ठप, मरीजों को हो रही भारी परेशानी.

इटारसी।// मनीष जायसवाल

इटारसी शहर एवं नर्मदा अंचल जिले में डायल 108 एम्बुलेंस सेवा के ठप रहने से आमजन को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखकर समस्या का संज्ञान लेने की मांग की है।

मनीष ठाकुर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि 19 अगस्त 2025 को उन्होंने एक बुजुर्ग मरीज को अस्पताल लाने हेतु डायल 108 पर फोन किया, किंतु कर्मचारियों ने यह कहकर मना कर दिया कि एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है। आगे जानकारी करने पर पता चला कि जिले की अधिकांश गाड़ियाँ मेंटेनेंस पर हैं और पूरे जिले में एम्बुलेंस का अभाव बना हुआ है।

उन्होंने सवाल उठाया है कि यदि आपातकालीन सेवा ही समय पर उपलब्ध नहीं होगी तो इसका लाभ जनता तक कैसे पहुँचेगा? साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में आम नागरिकों को यह स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए कि वैकल्पिक व्यवस्था क्या है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने आग्रह किया है कि समस्या के समाधान हेतु शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएँ। इस पत्र की प्रतिलिपि सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, सांसद श्रीमती माया नारोलिया तथा विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा को भी भेजी गई है।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129