
नर्मदापुरम में प्रोजेक्टर से दी डिजिटल शिक्षा की जानकारी.
नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल
विकासखंड नर्मदा पुरम में कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों को मिलेगा गणित और विज्ञान का ऑनलाइन ज्ञान डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नर्मदा पुरम के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला एस पी एम में दिन बुधवार दिनांक 20/8 /25 को इंटरएक्टिव डिजिटल शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुस्कान ड्रीम्स प्रोजेक्ट के तहत कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए इंटरएक्टिव पैनल के माध्यम से विज्ञान और गणित की डिजिटल शिक्षा की व्यवस्था की गई राज्य शिक्षा केंद्र इस ऑनलाइन शिक्षण का सीधा रिकॉर्ड रखेगा और निगरानी करेगा डी पी सी राजेश जायसवाल जी के निर्देशन में मुस्कान ड्रीम्स प्रोजेक्ट के संभाग प्रभारी मुदित पाठक ने प्रशिक्षण दिया इस कार्यक्रम में नर्मदा पुरम बी आर सी श्रीमती सपना गोलहानी एवं नर्मदा पुरम के कक्षा 6 से 8 गणित विज्ञान पढ़ने वाले चयनित शालाओं के शिक्षक जन शिक्षक आदि शामिल हुए जन शिक्षक के, एस वाडिवा ने बताया कि विद्यार्थी अपने एंड्रॉयड मोबाइल के माध्यम से घर बैठे डिजिटल शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे स्कूलों में शिक्षक पेन ड्राइव के माध्यम से पढ़ाई करेंगे इस पहल से विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान की कठिन विषयों को कंटेंट आधारित शिक्षण से समझने में मदद मिलेगी प्रशिक्षण में बी आर सी सपना गोलहानी ,एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक अखिलेश पाठक जी जन शिक्षक पुरुषोत्तम अहिरवार विद्या ठाकुर के, एस वाडिवा एवं चयनित शाला के शिक्षक उपस्थित रहे ।










