♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नर्मदापुरम जिले में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प पत्र का विमोचन.

इटारसी// मनीष जायसवाल

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महा संघ के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय इकाई के आह्वान पर दिनांक 01 सितंबर 2025 को प्रदेश के सभी विद्यालयों में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला इकाई नर्मदापुरम द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम का संकल्प पत्र के फ्लैस एवं पोस्टर छपवाकर प्रत्येक ब्लॉक, तहसील, नगर, इकाइयों को वितरण करने हेतु आज दिनांक 24/08/2025 को *माननीय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमान सीताशरण शर्माजी* के कर कमलों से संकल्प पत्र का विमोचन हेतु जिले के सभी इकाइयों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजगंज इटारसी में उपस्थित हुए। प्रस्तावित एजेंडे के अनुसार जिला अध्यक्ष मालक जी पटेल द्वारा उपस्थित सभी ब्लॉक तहसील एवं नगर इकाइयों के पदाधिकारीयों को मंडल रचना के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही संयोजक और सहसंयोजक की नियुक्तियां कैसे करना है इसकी रूपरेखा तैयार की गई। विकास खंडवार वार्षिक सदस्यता 2025 की समीक्षा की गई एवं अति शीघ्र सदस्यता राशि को जिला इकाई के खाते में जमा करने संबंधित चर्चा की गई।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे होशंगाबाद क्षेत्र के विधायक माननीय डॉक्टर सीता शरण शर्मा जी का आगमन हुआ उनके द्वारा सरस्वती जी की पूजा अर्चना की गई। पूर्व संभागीय सदस्य श्री केशव सिंह पटेल द्वारा मधुर शब्दों में मां सरस्वती की वंदना की प्रस्तुति की गई। श्री अजीत सिंह भदोरिया जिला सचिव द्वारा शानदार मंच संचालन करते हुए संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा माननीय डॉक्टर सीताशरण शर्मा जी एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल का पुष्पहार से स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष मालकजी पटेल द्वारा 01 सितंबर को आयोजित होने वाले हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प पत्र के संबंध में उपस्थित अतिथियों के समक्ष संक्षिप्त रूपरेखा रखी। तदुपरांत माननीय विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्माजी द्वारा संकल्प पत्र के रूप में फ्लेक्स एवं पोस्टर का विमोचन करते हुए संकल्प पत्र को पढ़कर सुनाया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री की न्यू इंडिया से संबंधित सोच के परिणाम मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा की जा रही पहल से अवश्य प्राप्त होंगे। जिला संगठन मंत्री नवीन पटेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया उपस्थित सभी सदस्यों को स्वल्पाहार एवं चाय पानी की व्यवस्था की गई।

विकासखंड सिवनी मालवा से श्याम सिंह रघुवंशी तहसील सचिव, सुब्रत शर्मा ब्लॉक सचिव संतोष शर्मा पूर्व तहसील अध्यक्ष विकासखंड नर्मदापुरम से ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती छाया पटेल, इटारसी से संगठन के पूर्व पदाधिकारी संजय गौर, मनोज कुमार चौहान, बाल बिहारी पटेल, के सी कुशवाहा जी, एस आर पटेल, देवेंद्र उसरेटे, ओ पी व्यास, पीएम श्री कन्या विद्यालय से महेश कुमार रायकवार, ओ पी तिवारी, विनय सोनिया, यू के देवान, पूर्व जिला सचिव कोमल सिंह कुर्मी, प्रांतीय इकाई से श्रीमती भागवती सिंह, संभागीय सचिव पुरुषोत्तम दुबे, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम मीणा, रविशंकर कुमरे, माखननगर विकासखंड से ब्लॉक अध्यक्ष सेवकराम इवने, तहसील अध्यक्ष ललित सोनी, रोहित कुमार शुक्ला, अजय दुबे, विकासखंड सोहागपुर से ब्लॉक अध्यक्ष रतन सिंह ब्लैक सचिव गोविंद प्रसाद ब्रह्मवंशी, राजपूत, नगर इकाई अध्यक्ष भाईजी प्रसाद आम्रवंशी, श्री राम पटेल, गणेशराम चौधरी, केशव सिंह पटेल, बनखेड़ी विकासखंड से रामप्रसाद पटेल एवं उनके साथी, केसला विकासखंड से ब्लॉक अध्यक्ष अतुल कुमार दुबे, रामविलास मालवीय एवं उनके साथी उपस्थित रहे।

कृपया खबर देखने का साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें

🙏🙏🙏👇👇

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129