
शासकीय नवीन बालक प्राथमिक शाला प्रबंधन चुनाव सम्पन्न। ज्योति कहार अध्यक्ष शेखर उईके उपाध्यक्ष बने.
सिवनी मालवा // मनीष जायसवाल
शासकीय नवीन बालक प्राथमिक शाला के शाला प्रबंधन समिति के पर्यवेक्षक एवं जनप्रतिनिधि पालकों की उपस्तिथि में चुनाव सम्पन्न किए गए। उक्त जानकारी देते हुए शासकीय बालक प्राथमिक शाला प्रधान पाठक सरोज दुबे ने बताया कि शाला परिवार में जनभागीदारी हो इसी को लेकर शाला प्रबन्ध समिति में चुनाव किए जाते हे। इस वर्ष नए सत्र कार्यकाल हेतु आज शासकीय बालक प्राथमिक शाला में प्रबन्धन समिति के चुनाव अवसर पर उपस्थित अतिथियों में पार्षद डा किरण राठौर विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर चुनाव पर्यवेक्षक शिक्षक शेख रहीश कुरैशी प्रधान पाठक सरोज दुबे शाला शिक्षक रशीद खान मंसूरी पूर्व अध्यक्ष राधाबाई इरपंचे आदि ने मां सरस्वती के चित्र की पूजा अर्चना कर शुभारंभ कर चुनाव प्रक्रिया को सभी पालकों की सहभागिता में शाला परिवार के अध्यक्ष पद पर अध्यक्ष श्रीमती ज्योति कहार उपाध्यक्ष शेखर यूईके को सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यक्रम में पार्षद डा किरण राठौर ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को कराने पर शाला परिवार का आभार व्यक्त करते हुए नवीन पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं दी। राठौर ने कहा कि शाला परिवार में पालकों की जनभागीदारी हो यही इस चुनाव का लक्ष्य हे हम सब मिलकर शाला परिवार शिक्षा के मंदिर को बेहतर बनाए इसमें हम सभी लगना होगा । शाला प्रधान पाठक सरोज दुबे ने कहा कि शासकीय विद्यालय में शासन द्वारा छात्र छात्राओं को सभी निःशुल्क पुस्तक कापी ड्रेस भोजन उपलब्ध कराया जाता हे वहीं शिक्षा में हम बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल दिशा दे सके हम सभी यह प्रयास होता इस वर्ष शाला परिवार के प्रयासों से इस सत्र में छात्र छात्राओं की संख्या एडमिशन बढ़ाए गए। कार्यक्रम का संचालन शाला शिक्षक रशीद खान मंसूरी ने किया एवं सभी का आभार पर्यवेक्षक शेख रहीश कुरैशी ने व्यक्त किया गया। शासकीय नवीन बालक प्राथमिक शाला प्रबंधन चुनाव कार्यक्रम में राधाबाई इरपंचे अध्यक्ष ज्योति कहार उपाध्यक्ष शेखर यूईके पूनम प्रजापति आनंद वानखेड़े लीला वानखेड़े छ्मा प्रजापति कलावती कुसुम कोरी वसीम खान अकील शेख शेख अनवर सविता प्रजापति रत्ना प्रजापति राधेश्याम हसीना बी रहीशा बी के साथ बड़ी संख्या में पालक गण शाला शिक्षक स्थित थे।











