♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नगर पालिका परिषद इटारसी ने निकाली मतदाता जागरुकता वाहन रैली.

इटारसी// मनीष जायसवाल

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना एवं स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत स्वीप गतिविधियों की श्रृंखला में नर्मदापुरम के नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा मतदाता जागरुकता वाहन रैली निकाली।

वाहन रैली में नगर पालिका के समस्त कचरा वाहन शामिल हुए साथ ही समस्त वाहनों पर मतदाता जागरुकता संबंधी बैनर लगे और कर्मचारियों के हाथों में मतदान करने की अपील संबंधी तख्तियां सम्मिलित थी। वाहनों में लगे लाउड स्पीकर से मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की और चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधी गीत बजाए गए। वाहन रैली मुख्य उद्देश जहाँ मतदान प्रतिशत कम रहा वहां से प्रारंभ हुई।

वाहन रैली का नेतृत्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा ने किया और साथ में नगर पालिका परिषद इटारसी के कर्मचारी सम्मिलित रहे।सीएमओ श्रीमती ऋतु मेहरा ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि लोकतंत्र में हमें मतदान का अधिकार मिला है, उस अधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करे। वाहन रैली में मतदान दिवस 26 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए नागरिकों को जागरुक किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129