
भारतीय संस्कृति से परिपूर्ण परिधान एवं संगीत पर किया मॉडल ने रैंप वॉक,लक्ष्य एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित फैशन शो “सभ्यता सीजन – 2” मे बिखेरा फैशन का जलवा, LKG कॉलोनी स्थित “नमक रेस्टोरेंट” में हुआ बेहतरीन कार्यक्रम..
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी में विगत कुछ वर्षों में फैशन और ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े कार्यक्रम लगातार हो रहे हैं इसी कड़ी में लक्ष्य एंटरटेनमेंट ( Lakshay Entertainment ) द्वारा सोमवार दिनांक 1 सितंबर को इटारसी के LKG कॉलोनी स्थित “नमक रेस्टोरेंट” (Namak Restaurant) सभागार में एक बेहतरीन फैशन शो आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में फैशन वर्ल्ड मे आने के इच्छुक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और भारतीय संस्कृति से परिपूर्ण परिधान पहन कर भारतीय संगीत की धुन पर रैंप वॉक कर अपने फैशन का विभिन्न राउंड में जलवा बिखेरा. इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग शहरों जबलपुर, कटनी, इटारसी नर्मदा पुरम और मुंबई से शामिल हुए. एक राउंड में बच्चों ने भी रैंप वॉक और डांस कर कर अपनी प्रतिभा दिखाई..
कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम भगवान गणेश की प्रतिमा का अतिथि गणों ने पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की.कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि गणों में जीनियस प्लेनेट स्कूल संचालक मो.जाफर सिद्दीकी एवं मनीता सिद्दीकी,इस कार्यक्रम के वेन्यू पार्टनर “नमक रेस्टोरेंट” संचालक प्रसिद्ध कैटर्स श्री बबली ठाकुर एवं आमंत्रित सभी अतिथि गणों द्वारा पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.
इस कार्यक्रम में जज के रूप में मुंबई से पधारे अंतरराष्ट्रीय फैशन कोरियोग्राफर मयूर कृष्ण राव,बॉलीवुड प्रोड्यूसर डायरेक्टर अमनदीप सिंह, इंदौर से पधारी एक्ट्रेस मॉडल संचिता भावसार ने शिरकत की एवं प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को जज कर विनर प्रतिभागियों को सेलेक्ट किया कार्यक्रम में मंच संचालन सुप्रसिद्ध एंकर रिधिमा तिवारी ने किया
विनर कैटेगरी में पांच राउंड के बाद जिन प्रतिभागियों का सिलेक्शन हुआ उनमें
1. Mrs कैटेगरी में विनर सुभाषषिनी कुंडू,
2. Miss कैटेगरी में फर्स्ट रनर अप नेहा मालवी,
3. Mrs कैटेगरी में फर्स्ट रनर अप एकता शुक्ला,
4. Mrs कैटेगरी में सेकंड रनर अप ज्योति इंग्ले,
5. Miss कैटेगरी में विनर प्रीति दामाण विनर घोषित की गई है साथ ही Male कैटेगरी में फर्स्ट रनर अप अर्नाल्ड विक्टर और फाइनलिस्ट वेदास तिवारी को घोषित किया गया है
इस कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर राधिका वैष्णव
इस कार्यक्रम के शो ऑर्गेनाइजर श्री अमित जायसवाल एवं लक्ष्य एंटरटेनमेंट संचालक श्री आशीष जायसवाल द्वारा इस बेहतरीन शो का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य केवल क्षेत्रीय प्रतिभाओं को फैशन वर्ल्ड तक पहुंचाने के लिए एक अच्छा मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाना है जिसके लिए लक्ष्य एंटरटेनमेंट ग्रुप सदैव प्रयासरत रहता है और इस कार्यक्रम की सफलता यही बताती है
इस कार्यक्रम की खास मूवमेंट
कार्यक्रम मे मुंबई से आमंत्रित बॉलीवुड प्रोड्यूसर श्री अमनदीप सिंह द्वारा बनाई गई एक शॉर्ट मूवी का प्रदर्शन भी किया गया जिसकी सभी ने सराहना की साथ ही उनके साथ-साथ फैशन कोरियोग्राफर श्री मयूर कृष्णा राव, मॉडल एक्ट्रेस संचिता भावसार ने इस कार्यक्रम को लेकर और प्रतिभागियों की परफॉर्मेंस और फैशन वर्ल्ड को लेकर अपने विचार हिंद 7 न्यूज़ के साथ साझा किया जो की एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के रूप में आप सभी के बीच प्रस्तुत है







कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें
🙏🙏🙏👇👇







