♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

श्री गणेश महाआरती के साथ आयोजित हुआ शिक्षा प्रभा शिक्षक सम्मान समारोह,इस वर्ष का “शिक्षा प्रभा” सम्मान पंडित नेपाल चक्रवर्ती के परिवार को समर्पित किया गया।

इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी: रानी अवंती हेल्प लाइन संस्था द्वारा आयोजित शिक्षा प्रभा शिक्षक सम्मान का शुभारंभ श्री गणेश की महाआरती के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद एवं समाजसेवी वंदना ओझा, विशेष अतिथि सोना शुक्ला, संस्था सचिव अनामिका वर्मा ने सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस वर्ष का शिक्षा प्रभा विशेष सम्मान लाइफ लाइन संस्था में मेडिकल टेक्नीशियन पाठ्यक्रम के अध्यापन में उल्लेखनीय योगदान के लिए ब्रह्मलीन पं नेपाल चक्रवर्ती को मरणोपरांत उनकी पत्नी एवं पुत्री को समर्पित किया। संस्था अध्यक्ष डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के 15 शिक्षकों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार द्वारा अध्यक्षता की गई एवं विशिष्ट आतिथ्य शिक्षाविद एवं वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र रणसूरमा एवं प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष शीलमन भींगारदिवे द्वारा किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षक देवेंद्र कुमार चौरे, अंकिता चौधरी, अलका राजपूत, सरिता सोनोने, कंचना खंडारे, हर्षिला रत्नाकर, प्रियंका राय, डॉली सारवान, प्राची बरखने, अंजलि चौरे, अलीशा पटेल, प्राची चौधरी सविता चौरे, उपासना सारवान, तनु रैकवार, रीना चौहान शामिल रहे। कार्यक्रम में रानी अवंती कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनमोल वर्मा, मदन मोहन वर्मा एवं अखिल भारत हिंदू महासभा नगर अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय, मनोज भाट, धर्मेंद्र प्रजापति, विक्की बाथरी उपस्थित रहें।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129