
बाबा गोदड़ी वाला धाम द्वारा संचलित सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय आंख जाच केंद्र इटारसी द्वारा ग्राम बिसारोड़ा में आयोजित हुआ कैंप
इटारसी// मनीष जायसवाल
बाबा गोदड़ी वाला धाम द्वारा संचलित सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय आंख जाच केंद्र इटारसी गली नंबर एक सिंधी कॉलोनी के द्वारा 5 सितम्बर दिन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पंचायत भवन बिसारोड मे निशुलक आंख जांच का कैंप लगाया गया जिसमें 54 लोगों की आंखों की गई 28 पुरुष व 26 महिलाओं इसमें 7 मरीज मैं मोतियाबिंद की समस्या देखी गई उनको 14 सितंबर को विशेष बस द्वारा निशुल्क ऑपरेशन हेतु “सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय” बैरागढ़ भिजवाया जाएगा यहां आना-जाना, ऑपरेशन रहना खाना एव दवायी लेंस टोटल फ्री रहेगा. शिविर में सरपंच साहब बिसरोदा,आंख विशेषज्ञ सुमित सेन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता राधिका तिलोतिया, गोदड़ीवाला धाम सचिव सन्मुखदास सन्नी चेलानी का विशेष सहयोग रहा.









