
उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न हुई.
इटारसी// मनीष जायसवाल
उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक दिनांक। कल दिनांक 12/09/2025 को शासकीय कन्या उमवि इटारसी में 3 जनशिक्षा केंद्र के सामाजिक चेतना केंद्र प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पूर्व ब्लॉक समन्वयक के, एस बाड़ीवा एवं वर्तमान ब्लाक समन्वयक श्री गौरीशंकर राजपूत उपस्थित हुए।श्री वाडिवा ने बताया कि नव भारत उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितंबर 2025 को जो परीक्षा होने जा रही है उसमें नर्मदापुरम ब्लॉक का लक्ष्य 12800 है परंतु अभी तक केवल 5192 के करीब nilp पर रजिस्ट्रेशन हुए है जो कि बेहद निराशा जनक है ।
अभी भी 8 दिन शेष है आप सभी किसी भी स्तिथि में असाक्षरों का nilp ऐप पर पंजीयन पूर्ण करें।श्री राजपूत जी ने सभी समाजिक चेतना केंद्र की जानकारी सभी को साझा की की कौन से चेतना केंद्र पर 2011,की जनगढ़ना के अनुसार आपके चेतना केंद्र में कुल कितने असाक्षर थे उनमें से अपने आज तक जो परीक्षा हुई है उस में जो पास हुए उनको छोड़कर अब कितने शेष बचे है और जो शेष बचे है उनमें से कितने व्यक्तियों का nilp पर रजिस्ट्रेशन करा दिया है जो शेष है उनका रजिस्ट्रेशन 2दिवस में पूर्ण कराने का प्रयास करें। जिससे ब्लॉक की स्थिति अच्छी हो सके।
इस दौरान संस्था के प्राचार्य श्री खलको जो ने अपना मार्गदर्शन दिया सभी को श्री वाडिवा ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम लगाना है।नामांकन में बुद्धि करना है। श्री जितेंद्र शर्मा जी संकुल समन्वयक द्वारा मार्ग दर्शन दिया गया कि किस प्रकार hm साक्षरता के अंतर्गत nilp
ऐप पर अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे ।
इस दौरान कन्या स्कूल के प्रधान पाठक श्री महेश रैकवार जी का जन हितैषी शिक्षक संघ के सूत्राधार श्री वाडिवा जी द्वारा जन शिक्षा केंद्र कन्या इटारसी के बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले शिक्षक के रूप में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
इस दौरान प्राचार्य सतीश खलको जी एवं राजेंद्र चौरे ps देश बंधु पूरा , ज्योति नाम देव जी सोना सावरी , का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया साथ ही शिक्षक दिनेश यादव जी कांदई हिम्मत का शतप्रतिशत असाक्षरों को साक्षर कराने हेतु स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में श्री महेश रैकवार प्रधान पाठक द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया।इस बैठक में मुख्य रूप से जितेंद्र शर्मा संकुल समन्वयक,श्री अनिरुद्ध तिवारी ,श्री सेनी जी ,संकुल समन्वयक ,देवेंद्र खरे,अरुणा गौर,मीरा साहू,रामभरोस यादव सभी जन शिक्षक एवं समस्त सामाजिक चेतना केंद्र प्रभारी उपस्थित थे।

कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें
🙏🙏👇👇👇








