
नवरात्रि गरबा महोत्सव में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर लगेगा प्रतिबंध: “राष्ट्रीय बजरंग दल” हिंदू पदाधिकारी रहेंगे तैनात, थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी। राष्ट्रीय बजरंग दल ने नवरात्रि पर्व पर शहर में होने वाले गरबा महोत्सव को लेकर स्पष्ट किया है कि इस आयोजन में गैर-हिंदुओं की एंट्री नहीं दी जाएगी। इस संबंध में प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी के नेतृत्व में राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर, एचपी जिला अध्यक्ष राजीव गौर, विभाग अध्यक्ष गजेंद्र राव, नगर अध्यक्ष सतविंदर सिंह खालसा, कार्यकारी अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, जिला महामंत्री प्रभात तिवारी की उपस्थिति में अनुभागीय अधिकारी इटारसी एवं थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी ने कहा कि नवरात्रि पर्व केवल पर्व नहीं, बल्कि हिंदू समाज की आराधना एवं आस्था का केंद्र है। नौ दिनों तक हम मां दुर्गा की साधना करते हैं। गरबा आयोजन का उद्देश्य देवी आराधना होना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से अब यह महोत्सव केवल उत्सव तक सीमित हो गया है। फिल्मी गीतों पर गरबा और गैर-हिंदुओं की एंट्री हमारी संस्कृति व सनातन धर्म पर गलत असर डालती है। इसलिए हम सभी गरबा समितियों से आग्रह करते हैं कि वे अपने धर्म और संस्कृति का सम्मान करते हुए गैर-हिंदुओं को एंट्री न दें और न ही उन्हें समिति में शामिल करें। यदि किसी समिति ने इस नियम का उल्लंघन किया तो राष्ट्रीय बजरंग दल विरोध प्रदर्शन कर आयोजन को बंद कराएगा और जिम्मेदारों पर मामला दर्ज कराने के लिए बाध्य होगा। इसकी पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक गरबा महोत्सव समिति में राष्ट्रीय बजरंग दल का एक पदाधिकारी तैनात रहेगा, जो संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए सतत निगरानी रखेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विभाग महामंत्री सुन्ना गौर, जिला महासचिव अमित गौर, जिला मंत्री धीरज चौकसे जिला जिला मंत्री शुभम तोमर, उपाध्यक्ष जीत सिंह, जिला मंत्री हरिनारायण, शुभम कश्यप, प्रखंड मंत्री दीपक गुहरेले, शिवांशु वकोरिया, अक्षय आमले, प्रियांशु सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










