
राजपूत अधिवेशन संपन्न : समाज उत्थान के लिए बड़े संकल्प,शशांक वेस गोल्डी बने जिलाध्यक्ष, समाजजनों ने दी शुभकामनाएँ.
इटारसी// मनीष जयसवाल
अखण्ड राजपूताना सेवा समिति नर्मदापुरम का वार्षिक अधिवेशन रविवार 21 सितम्बर 2025 को एलकेजी कॉलोनी स्थित नमक रेस्टोरेंट, इटारसी में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में समाज के पदाधिकारी, महिला मंडल एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे
महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी
राजपूत महिला शक्ति छत्राणी इकाई की बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समाजहित में सक्रिय योगदान हेतु रजनी सोलंकी, गीता ठाकुर, बबीता चौहान, संगीता राजपूत, संतोष बैस, नम्रता राजपूत, पूनम सोलंकी, अनीता राजपूत और आभा ठाकुर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सभी पदाधिकारी व समाजजन रहे उपस्थित
अधिवेशन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए जिनमें प्रमुख रूप से —
कमल सिंह राठौड़, डॉ. अनिल सिंह, गोपाल कृष्ण पटेल, उमेश सिंह बैस, प्रमोद सिंह सोलंकी, नरेंद्र सिंह राजपूत (कल्लू भैया), गोपाल सिंह राजपूत, हरपाल सिंह सोलंकी, जशवंत सिंह बैस, शैलेंद्र सिंह बैस, लखन सिंह बैस, कमल सिंह सोलंकी, प्रकाश सिंह राजपूत, भरत सिंह राजपूत, ओंकार सिंह, लक्ष्मण सिंह बैस, बलदेव सिंह राजपूत, मनीष सिंह ठाकुर, राजकुमार सिंह, सरदार सिंह राजपूत, संतोष सिंह राजपूत, अजय सिंह राजपूत, दुष्यंत सिंह चौहान, सूरज सिंह सोलंकी, रघुवीर सिंह राजपूत, निर्भय सिंह राजपूत (छम्मू भैया), दिनेश सिंह राजपूत, निर्मल सिंह राजपूत, नीरज सिंह चौहान, मोहन सिंह सोलंकी, राहुल सिंह सोलंकी, जितेंद्र सिंह सोलंकी, लखन सिंह सोलंकी, अखिलेश सिंह सोलंकी, नरेंद्र सिंह भदौरिया, कठन सिंह राजपूत, संतोष सिंह राजपूत, राकेश सिंह सोलंकी, शिवेंद्र सिंह भदौरिया, सुरेंद्र सिंह ठाकुर (बबली भैया), नवीन सिंह सिसोदिया, गुड्डू सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह राठौड़ आदि शामिल रहे
संगठन विस्तार : गोल्डी बने जिलाध्यक्ष
अधिवेशन में संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से शशांक वेस गोल्डी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर सभी समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।









