
विहिप मातृशक्ति ने शस्त्र पूजन के साथ किया दुर्गा चालीसा का पाठ,शक्ति की आराधना कर बताया शस्त्र पूजन का महत्व.
इटारसी// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्तियों के द्वारा शस्त्र पूजन का आयोजन मालवीयगंज स्थित शिव शक्ति रूद्र मंदिर में किया।सर्वप्रथम शस्त्रों पर गंगाजल छिड़ककर उन्हें पवित्र कर हल्दी कुमकुम का तिलक लगाकर मौली बांधकर धूप-दीप व अक्षत पुष्प आदि अर्पित किए गए। तत्पश्चात महिषासुर मर्दनी माता का पूजन कर उनके समक्ष दुर्गा चालीसा का पाठ किया। अंत में माता रानी की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया।
जिला संयोजिका तरुणा सोनी ने कहा कि शस्त्र पूजन सनातन संस्कृति एवं परंपरा का अभिन्न अंग है।
उक्त अवसर पर तरुणा सोनी जिला संयोजिका एवं कार्यकारिणी बहनों में ज्योति गोहिया,प्रीति मालवीय,अन्नू चौरे,वैष्णवी मालवीय,रमा यादव,आशा साहू,माया यादव,माया सराठे,हेमा राजपूत,लक्ष्मी एवं अन्य मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की सदस्य उपस्थित रहीं। उपरोक्त जानकारी अनिरुद्ध चांसोरिया उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद इटारसी जिला नर्मदा पुरम द्वारा दी गई है.








