
पीएम श्री शास. क. उ. मा. वि सुरजगंज इटारसी में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण विधायक डॉ सीताशरण शर्मा द्वारा किया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
पीएम श्री शास. क. उ. मा. वि सुरजगंज इटारसी में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण कल दिनांक 27 सितंबर को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक श्री डॉ सीताशरण शर्मा जी द्वारा किया गया।उक्त अतिरिक्त कक्ष SMDC योजना अंतर्गत बनाया गया है जिसकी लागत 16.30 लाख की स्वीकृति मिली थी। इस अवसर पर शाला की हॉकी एवं फुटबाल की खिलाड़ी छात्राओं को खेल किट का वितरण भी विधायक जी द्वारा किया गया। दूर दराज के गांवों से छात्राएं अध्ययन करने आती थी उनकी परेशानी को समझकर विधायक जी द्वारा उन्हें साइकिल प्रदान की गई जिससे उन्हें शाला आने में कोई परेशानी न हो। डॉ. साहब द्वारा लगातार शाला के विकास ,खेल मेदान, शाला प्रांगण में सड़क निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष इस संस्था को प्रदान किए! शाला परिवार डॉ. साहब का सदेव आभारी रहेगा।
शाला की कोई भी समस्या शाला के विधायक प्रतिनिधि श्री जसवीर सिंह छावङा जी के माध्यम के माध्यम से तत्काल हल हो जाती है। श्री छाबङा जी शाला के विकास में निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
इस अवसर पर शाला के पूर्व प्राचार्य श्री अखिलेश शुक्ल एवं न. पा. इटारसी के अध्यक्ष श्री पंकज चौरे द्वारा भी संबोधन किया गया।
शाला प्राचार्य श्री सतीश खालखो द्वारा शाला का प्रतिवेदन का वाचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रिमी सिंह द्वारा किया गया। आभार श्री महेश मालवीय द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सूद मेडम, परणीता पटेल, ओ पी तिवारी, विनोद दुबे ,महेश रेकवार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।



👉कृपया खबर देखने की साक्षात हमारे हिंद7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम पर चैनल को आवश्यक रूप से फॉलो करें🙏🙏
👉https://youtube.com/shorts/IBxxKDcEnSo?si=hUUZygeeMt1yDGjO








