
विश्व हिंदू परिषद ने गोपाष्टमी पर की गोमाता की महाआरती अन्नकूट गोचरण कराया,गोमाता की सेवा से ही विश्व का कल्याण होगा _ शिव राठौर.
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद ने गोपाष्टमी पर की गोमाता की महाआरती अन्नकूट गोचरण कराया । नगरवासियों ने किया गोमाता का पूजन। सिवनी मालवा _ गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति ने गोमाता को सजाकर अन्नकूट गोग्रास प्रसादी महाआरती गौपूजन कर किया गौचारण। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि हिंदू धर्म में गौमाता एवं गोपाष्टमी पर्व का विशेष महत्व हे गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति द्वारा स्थानीय जय स्तंभ चौक पर गोपाष्टमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र गोर विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलेश लोवंशी समाजसेवी कुंदन श्रीवास भाजपा नगर महामंत्री तुषार लोवंशी अतुल बकोरिया पार्षद दुर्गेश यूईके समाजसेवी के के मालवीय विहिप नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी वर्तन व्यापारी विनोद वर्मा भाजपा नगर मंत्री मनोज कपिल आदि अतिथियों ने भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विधिविधान से गोमाता का पूजन कराया एवं पूजन अर्चन कर गोग्रास समर्पित किया गया कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विहिप प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति उत्सवों और पर्वों की संस्कृति हे जिससे समाज में गतिशीलता और नवजीवन का भाव बना रहता है उत्सव उत्साह आनंद प्रेम का निर्माण करता हे और प्रेम श्री प्रभु के पास पहुंचने का सरलतम मार्ग हे उत्सव पर्व निर उद्देश्य नहीं होते हे वे किसी न किसी घटना कथा कहानी के साथ समाज में पवित्र संदेश देने का कार्य करते हे आज गोपाष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण इसी पावन दिन प्रथम बार गौचारण के लिए नंगे पैर निकले थे मां यशोदा ने हाथ पर संकल्प सूत्र बांधकर लाठी और कमली भेट कर गोचरण के लिए अपने लाडले कृष्ण को वन में भेजा था उसी दिन वे गोपाल कहलाए यह दिन गोप की अष्टमी अर्थात शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि ही गोपाष्टमी कहलाई आज हम सभ भी संकल्प ले की गोमाता की सेवा ओर सुरक्षा करेंगे । नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि गोमाता का सनातन धर्म में बड़ा ही महत्व हे गोमाता की सेवा से ही मानव तरने बाला हे गोमाता से राष्ट हे अगर गोमाता इस देश में सुरक्षित नहीं तो राम ओर श्री कृष्ण की भूमि भी सुरक्षित नहीं विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि वैज्ञानिक शोध कहते हे कि गाय में अत्यधिक सकारात्मक ऊर्जा होती हे गाय की पीठ पर रीढ़ की हड्डी में स्थित सत्यकेतु स्नायु हानिकारक विकिरण को रोककर वातावरण को शुद्ध बनाती हे यही सूर्यकेतु सर्वरोग नाशक सर्व विष नाशक होती हे गोबर में अल्फा बीटा ओर गामा किरणों अवशोषित करने की क्षमता होती हे।भाजपा नेता कमलेश लोवंशी ने कहा कि गोपाष्टमी पर्व पर हम सभी संकल्प ले जिस प्रकार से भगवान श्रीकृष्ण ने भगवान इंद्र के तांडव से बचाने गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुल वासियों गोमाता की रक्षा की थी और आज पूज्य ऋषि मुनियों के आशीष गोपाष्टमी के दिन ही गोचरण किया था गोमाता वैज्ञानिक एवं धार्मिक दृष्टि से जीवनदायिनी हे वहीं भारत की अर्थ व्यवस्था का मुख्य आधार रही आज हम गोमाता से विमुख होने के कारण हमारी परिवार की अर्थ व्यवस्था अस्त व्यस्त हुई हम आज संकल्प ले की आज से हम अपने जीवन में गोमाता की सेवा करेंगे। कार्यक्रम में सभी नगरवासियों को विहिप ने गोमाता की सेवा का संकल्प दिलाया सभी उपस्थित जनसमुदाय एवं कार्यकर्ताओं ने गोमाता की महाआरती गौपूजन किया अन्नकूट में हार माला आरती उतारकर गोग्रास मिठाई अन्न फल सब्जी को खिलाकर गोचरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विहिप ग्रामीण मंत्री उमेश अंकिले ने किया एवं सभी का आभार जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने व्यक्त किया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा गोपाष्टमी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष सौरभ रघुवंशी नगर मंत्री सुशील गोहर बजरंग दल नगर सह संयोजक देव बाथब प्रखंड मंत्री उमेश वीरू गणगौर प्रखंड सत्संग प्रमुख धनसिंह राणसुरमा नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले नगर सह समरसता प्रमुख बलराम विश्वकर्मा नगर साप्ताहिक मिलन सत्संग प्रमुख नरेंद्र यदुवंशी मनीष बाथ ब नगर सह संयोजक निक्की राठौर प्रतीक गोहर तरूण सुनानिया नगर सह गोरक्षा प्रमुख वीरू गनगोरे के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण नागरिक जन उपस्थित थे।









