
सरदार पटेल की जयंती पर एकता रैली का आयोजन.
इटारसी //मनीष जायसवाल
स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं देश के गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 भी जन्म जयंती के अवसर पर जीनियस प्लेनेट स्कूल इटारसी के विद्यार्थियों द्वारा स्कूल बैंड के साथ एकता रैली का आयोजन किया गया यह रैली जीनियस प्लेनेट स्कूल से आरंभ होकर न्यास कॉलोनी चौराहे पर स्थापित वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए वापस स्कूल में समापन हुआl
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर जाफर सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को कहा कि लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल ने भारत की एकता और अखण्डता के लिए कार्य किया और भारत की कई रियासत को एक कर भारत में शामिल कियाl भारत को संगठित कर एक धागे में पिरोने का बड़ा दायित्व वल्लभ भाई ने कियाl रैली में स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहाl
कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब लाइक एवं शेयर जरूर करें








