
जीनियस प्लानेट में म.प्र. गान के साथ मना स्थापना दिवस.
इटारसी //मनीष जायसवाल
जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूल के चारो हॉउस सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम औऱ डायमंड हाउस के विद्यार्थियों के बीच मध्य प्रदेश की संस्कृति पर ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl
आज की शुरुआत प्रार्थना सभा में मध्य प्रदेश गान के साथ हुई स्कूल के म्यूजिक ग्रुप द्वारा शानदार मध्य प्रदेश गान की प्रस्तुति दीl
स्कूल संचालक जाफ़र सिद्दीकी ने सभी क़ो म. प्र दिवस की बधाइयाँ देते हुए कहा की हम सभी यह शपथ लें कि हम अपने घर, मोहल्ला औऱ स्कूल के आस पास के क्षेत्र क़ो स्वच्छ रखेंगे l यदि हर व्यक्ति इसका ध्यान रखेगा तो हम हमारा पूरा शहर स्वच्छ रख पाएंगे l ऐसा करने से पूरा प्रदेश औऱ पूरा देश स्वच्छ रह पायेगा l स्कूल प्राचार्य मनीता सिद्दीकी ने इस अवसर पर सभी को बधाइयाँ दी औऱ धन्यवाद दिया कि सभी टीचर्स औऱ विद्यार्थियों ने मिलकर मध्य प्रदेश दिवस के इस त्यौहार क़ो शानदार तरीके से मनाया l










