
9 नवंबर को इटारसी ऑडिटोरियम में होगा पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार की स्मृति में बेहतरीन फिल्मी गीतों का आयोजन,निनाद सिंगर्स ने अतिथियों को किया आमंत्रित .
इटारसी// मनीष जायसवाल
शहर की विश्वसनीय संगीत संस्था निनाद सिंगर्स ने पार्श्व गायक किशोर कुमार के 9 नवंबर रविवार को ऑडीटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए माननीय विधायक डाॅ सीताशरण शर्मा,ब्राह्मण समाज प्रदेश उपाध्यक्ष पं जितेन्द्र ओझा,न पा अध्यक्ष पंकज चौरे,नीलेश शर्मा(एस डी एम) व भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे को आमंत्रण कार्ड दिया व अनिवार्य उपस्थिति के लिए निवेदन किया।संस्था के अध्यक्ष आलोक गिरोटिया ने बताया कि निनाद सिंगर्स द्वारा आयोजित, किशोर दा के गीतों को समर्पित यह प्रदेश का एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम हैं जो कि पूर्ण रुप से जनता के लिए निःशुल्क रखा जाता है।निनाद सिंगर्स के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

निनाद सिंगर्स ग्रुप की प्रस्तुति//👇
कार्यक्रम तिथि //👉 9 नवंबर 2025, दिन – रविवार
कार्यक्रम स्थल// 👉 स्व. कविवर भवानी प्रसाद मिश्र संस्कृति भवन ऑडिटोरियम,मिनी गांधी स्टेडियम के सामने,इटारसी










