♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीनियस प्लेनेट के संचालक ने वितरित की स्वेटर.

इटारसी// मनीष जायसवाल

निदा फ़ाज़ली जी का शेर है कि “घर से बहुत दूर है मस्जिद, चलो किसी रोते हुए बच्चे को हँसाया जाए l” ये लाइन्स चरिथार्थ हुई जमानी जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाले प्राइमरी स्कूल नज़रपुर एवं आसपास ग्राम के अन्य प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों के बीच पहुंच कर l बाल दिवस के अवसर पर लायंस क्लब समर्पण को सहयोग करते हुए इन स्कूल के विद्यार्थियों को जीनियस प्लानेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा 100 से अधिक विद्यार्थियों को स्वेटर का वितरण किया गया l जाफर मनीता सिद्दीकी ने कहा कि ज़ब इन विद्यार्थियों को स्वेटर मिले तब इनके चेहरे कि खुशी देखकर मन को प्रसन्नता हुई और लगा यही है उस खुदा कि इबादत, ईश्वर कि सेवा l दिल सदैव दुआ करता है कि मालिक यह अवसर सदैव प्रदान करें l साथ ही स्कूल की मांग पर जाफर सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को बैठने के लिए डेस्क देने की भी घोषणा की इसी माह उनके द्वारा डेस्क प्रदान कर दी जाएगीl इस विशेष अवसर पर डी पी सी डॉ राजेश जैसवाल जी ने विद्यार्थियों को हमेशा सच बोलने एवं अपने परिवार के सदस्यों को गुटका, तंबाकू जैसे मादक पदार्थ का उपयोग न करें इसके लिए बच्चे परिवारजन को बोले और बचे पैसे को गुल्लक में डाले साथ ही कचरा न फैलाए गंदगी न करे और शिक्षा मन लगाकर प्राप्त करें जैसी समझाइश दीl कार्यक्रम में

जीनियस सोसाइटी पदाधिकारी सुनील सचान, कार्यक्रम आयोजक ज़न शिक्षा केंद्र के राजकुमार बघेल, श्रीमती चेतना राठौर के साथ ही स्कूल स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहेl

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129