
बजरंग दल ने रन फॉर हेल्थ में दिया स्वस्थ नशा मुक्त भारत का संदेश। जय स्तंभ चौक से होकर श्री राम वाटिका में समापन
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल नगर समिति ने रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम में दिया युवाओं को खेलो से जुड़ने एवं स्वास्थ लाभ नशा मुक्त भारत बनाने का आव्हान किया गया। उक्त जानकारी देते हुए बजरंग दल नगर सह संयोजक देव बाथब ने बताया कि बजरंग दल संस्कार सप्ताह के अंतर्गत देशव्यापी स्वस्थ भारत नशा मुक्त भारत अभियान में आज प्रातः 7 बजे से स्थानीय जय स्तंभ चौक पर विश्व हिन्दू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर के मार्गदर्शन एवं जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी जिला समरसता प्रमुख अनिल यादव पूज्य पुरोहित घनश्याम तिवारी नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी नगर मंत्री सुशील गोहर आदि की उपस्थिति में बजरंग दल कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी युवा शक्ति ने रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम प्रारंभ होकर मेन रोड पत्थर पुल नंदर वाड़ा रोड से श्री राम वाटिका उद्यान पहुंची कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने सभी से आव्हान कर कहा कि अत्याधुनिकता शैली नशे की बढ़ती लत के कारण युवा तरुनाई दिशाहीन हुई जिसका परिणाम हे कि बड़े पैमाने पर दुर्घटनाएं अराजकता अशांति पनप रही हे खेल हमारा मुख्य अंग हे देश का युवा खेलो से जुड़कर नशामुक्त समाज का निर्माण करे बजरंग दल संस्कार सप्ताह के माध्यम से देश भर में युवा शक्ति को दिशा देने हेतु रन फॉर हेल्थ के माध्यम से कार्यक्रम में समाज को सबल बनाने का काम कर रहा हे। विहिप सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी ने कहा कि हम स्वस्थ रहेंगे तभी स्वस्थ भारत का निर्माण होगा । जिला समरसता प्रमुख अनिल यादव ने कहा कि नशे के प्रचलन को समाप्त करना हे तो हम सभी हमारे खेलो से युवाओं को जुड़ना होगा। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल नगर सह संयोजक देव बाथब ने एवं सभी का आभार विहिप नगर मंत्री सुशील गोहर ने व्यक्त किया गया। बजरंग दल रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद नगर सह समरसता प्रमुख बलराम विश्वकर्मा नगर उपाध्यक्ष तरुण सुनानीया रितेश परदेशी एल्स एक्स दार अर्णव यादव नमन बाथब रियांश बाथब अभय परदेशी मयंक राजपूत रुद्र बाथब प्रतीक गोहर आयु गोहर डम्मू टांक नरेंद्र यदुवंशी नरेंद्र कर्लोसिया के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण खेल प्रेमी युवा शक्ति ने शामिल होकर नशा मुक्त भारत का निर्माण करने खेलो से जुड़ने का आव्हान किया










