
थैलीसीमिया की निःशुल्क जांच का शिविर आज इटारसी में,इनरव्हील क्लब ऑफ इटारसी का आयोजन-एक हजार वाली ब्लड की जांच होगी फ्री।
.इटारसी// जिला नर्मदापुरम
मनीष जायसवाल
इनर व्हील क्लब ऑफ इटारसी द्वारा निशुल्क थैलेसीमिया की निःशुल्क जांच का कैंप 17 नवंबर को संदीपनी उच्च.मा. शाला पुरानी इटारसी में आयोजित किया गया है उक्त आशय की जानकारी क्लब अध्यक्ष श्रीमती सविता आर साहू ने दी ।श्रीमती साहू ने बताया कि मंडल 304 की अध्यक्ष श्रीमती विभा सिंह के निर्देशन में डॉक्टर माधुरी चौरसिया कोऑर्डिनेटर के रूप में उक्त शिविर को सेवाएं दे रही है जिसमें डॉ खुशबू अग्रवाल और सत्येंद्र सिंह राठौड़ नीमच संरक्षक थैलेसीमिया जन जागरण समिति मध्य प्रदेश एवं अध्यक्ष विशेष रूप से अपना उद्बोधन देंगे । ..
अध्यक्ष श्रीमती सविता आर साहू ने निवेदन पूर्वक बताया कि बच्चों की उक्त जांच एक हजार से से 1200/ रुपए में होती है जिसे “इनरव्हील क्लब इटारसी” द्वारा निशुल्क कराई जा रही है। प्राचार्य श्री नारायण चौधरी ने बताया कि पालकों को बच्चों की निःशुल्क थैलीसीमिया जांच हेतु सहमति पत्र दिए है । इंटरव्यू क्लब के उक्त निशुल्क आयोजन में बच्चों की जांच करा कर अधिक से अधिक संख्या में लाभ ले।









