♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीनियस प्लेनेट के विद्यार्थियों ने किया पुलिस थाने की विजिट.

इटारसी //मनीष जायसवाल

पुलिस का नाम सुनते ही मन में एक डर और भय व्याप्त हो जाता है l इसी डर और भय को समाप्त करने और पुलिस जनता की मित्र है इसे समझाने के लिए आज जीनियस प्लानेट स्कूल के कक्षा 4 और कक्षा 5 के विद्यार्थियों को पुलिस स्टेशन ले जाकर पुलिस की कार्य प्रणाली से अवगत करवाया गया l

स्कूल के विद्यार्थियों से इटारसी थाने में उपस्थित निरीक्षक एवं अन्य स्टाफ बहुत ही स्नेह से मिले और उनके मासूम प्रश्नों के जवाब दिए l बच्चों ने पूछा की पुलिस अंकल आप चोरो को कहा रखते हैं? उन्हें किस किस प्रकार की सज़ा देते हैं? कोई हमें परेशान करें तो हम आपकी हेल्प कैसे ले सकते हैंl ऐसे अनेकों प्रश्नों के उत्तर उपस्थित निरीक्षक द्वारा अत्यंत सरल शब्दों में बच्चों को दिए गए l विद्यार्थियों ने थाने में वायरलेस विभाग, मालखाना, थाना प्रभारी कक्ष देखा तथा सम्पूर्ण थाने का बेझिझक निरीक्षण कियाl इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के साथ ही नगर थाने का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा और अंत में बच्चों के साथ वन्दे मातरम और जये हिन्द के नारे लगाए l उपरोक्त जानकारी देते हुए स्कूल प्राचार्य मनीता सिद्दीकी ने बताया कि इस तरह से विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने से विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल ज्ञान के साथ साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129