♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लायंस क्लब समर्पण ने वितरित की स्वेटर

इटारसी //मनीष जायसवाल

लायंस क्लब समर्पण इटारसी के द्वारा गोची तरौंदा हाई स्कूल सभागार में 10 प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों का स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गयाl स्वेटर वितरण कार्यक्रम लायंस क्लब समर्पण के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर सचिव अनिल साहू, वरिष्ठ लायन मेंबर प्रभा धारगा, ला मनीषा गुप्ता, जाफर सिद्दीकी, शेखर महंत, स्वरूप सिंह, रेखा सिंह उपस्थित रहीl इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में केसला ब्लाक की बी ई ओ आशा मौर्य, संकुल प्राचार्य सोलोमन मैडम, तरोंदा स्कूल प्राचार्य डॉ अभ्यंकर,

सभी स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही अभिभावक भी उपस्थित रहेl शीत लहर को देखते हुए लायंस क्लब समर्पण के द्वारा जन शिक्षा केंद्र जामनी के अंतर्गत आने वाले 10 स्कूलों के 225 विद्यार्थियों को स्वेटर का वितरण किया गया इसके पूर्व नजरपुर बाल दिवस के अवसर पर 132 विद्यार्थियों को स्वेटर का वितरण किया गया थाl

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत स्कूल स्टाफ द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्वरचित बहुत ही सुंदर स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई इसके पश्चात आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति खूबसूरती के साथ दी गई, इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा एक ज्ञानवर्धक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई इस संपूर्ण स्वेटर वितरण कार्यक्रम के सूत्रधार राजकुमार बघेल जी ने लायंस क्लब समर्पण के सभी मेंबर्स और पदाधिकारी का आभार माना कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका क्षिप्रा विज द्वारा किया गयाl

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129