
आज वार्ड क्रं 19 में भारत माता चौराहा के पास पेवर ब्लॉक का कार्य शुरू किया गया।
इटारसी// मनीष जायसवाल
JCB के माध्यम से पेवर ब्लॉक की जगह पर खुदाई का कार्य प्रारंभ किया गया इस अवसर पर स्थानीय पार्षद राहुल प्रधान निर्माण शाखा से पुनीत मालवीय उपस्थित रहे।
वार्ड क्रं 19 के पार्षद राहुल प्रधान द्वारा बताया गया कि विगत दिनों से भारत माता सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा पेवर ब्लॉक के लिए आग्रह किया जा रहा था यह समिति हर वर्ष सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन करवाती है पेवर ब्लॉक लगने से चौराहा अच्छा और सुंदर दिखेगा।
नगरपालिका निधि से पेबर ब्लॉक कार्य किया जा रहा है जो अनुमति दोनो छोर पर 50 मीटर लंबाई ओर 5 फिट चौड़ाई में यह कार्य पूर्ण होगा
पार्षद राहुल प्रधान द्वारा क्षेत्रीय विधायक श्री डॉ सीतासरन शर्मा जी एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे जी का आभार व्यक्त किया।










