♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीनियस प्लानेट में हुआ मॉक पार्लियामेंट का आयोजन.

इटारसी //मनीष जायसवाल

संविधान दिवस के अवसर पर जीनियस संविधान दिवस के अवसर पर जीनियस प्लानेट स्कूल में छात्र संसद मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गयाl इस आयोजन में समीक्षक के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक शर्मा, रिटायर्ड प्राचार्य संजय दुबे, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रवक्ता गुफरान अंसारी,युवा व्यवसायी हिमांशु अग्रवाल, चिकित्सक डॉ रविंद्र गुप्ता, सरस्वती स्कूल समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी उपस्थित रहेl कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के हेड बॉय और हेड गर्ल द्वारा सभी सम्माननीय अतिथियों को स्कूल के आर्ट एंड क्राफ्ट ग्रुप द्वारा बनाए गए बुके के द्वारा स्वागत किया गयाl

उसके पश्चात मॉक पार्लियामेंट की कार्रवाई शुरू की गई जिसमें स्पीकर की भूमिका निभा रहे अनुराग दुबे सर द्वारा संविधान दिवस के बारे में बताया गया साथ ही देश को आजादी दिलाने में जिन महान क्रांतिकारी का योगदान रहा उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गईl

इसके पश्चात नेता पक्ष और नेता प्रतिपक्ष द्वारा संवैधानिक कार्यवाही को पूर्ण जिम्मेदारी से निभाने की शपथ ली गईl मॉक पार्लियामेंट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, टैक्स और आतंकवाद को मुख्य मुद्दा बनायाl नेता प्रतिपक्ष द्वारा रूलिंग पार्टी को इन मुद्दों पर विभिन्न बिंदुओं के माध्यम से और तथ्यों के माध्यम से घेरा गया वही पार्टी पक्ष ने इन सभी तथ्यों को काटते हुए यह बताया कि देश एजुकेशन के क्षेत्र में, हेल्थ के क्षेत्र में, रोजगार के क्षेत्र में लगातार उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहा है साथ ही विगत वर्षों की तुलना में इस सरकार ने आतंकवाद पर काफी हद तक काबू पा लिया है इस प्रकार गहन डिबेट के पश्चात इस मॉक पार्लियामेंट का समापन हुआ मॉक पार्लियामेंट में अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ अभिवक्ता अशोक शर्मा जी ने संविधान की उपयोगिता लोकसभा और राज्यसभा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला वहीं हिमांशु अग्रवाल जी ने विद्यार्थियों को देश के तीन आधार स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका की उपयोगिता को समझाया,अभिषेक तिवारी जी ने बताया कि किस प्रकार देश के संविधान को बनाया गया और लागू किया इसी तरह गुफरान अंसारी जी ने इस बात पर जोर डाला की सभी को अपने मौलिक अधिकारों के साथ-साथ अपने मौलिक कर्तव्यों को पहले पूरा करना चाहिए, वात्सल्य हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर रविंद्र गुप्ता ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि हमें सभी काम सरकार से पूर्ण करने की उम्मीद नहीं करना चाहिए देश का नागरिक होने के नाते हमें भी देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिएl

रिटायर्ड प्राचार्य संजय दुबे जी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति पर उनके आत्मविश्वास और उनके द्वारा दिए गए तथ्यों की प्रशंसा की और सुझाव दिया कि अगली बार जब भी इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाए तो उसमें संसद में बिल को किस प्रकार से पास किया जाता है तथा किसी कानून को बनाने की पूरी प्रक्रिया क्या होती है उसे भी प्रदर्शित किया जाएl

इस मॉक पार्लियामेंट में कक्षा आठवीं से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी कीl संपूर्ण कार्यक्रम को आयोजित करने में स्कूल के सोशल साइंस डिपार्टमेंट की टीचर अमरीन खान, ज्वेलसी जेम्स, पूनम बाजपेई मनोज तिवारी और अनुराग दुबे सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा इसके अलावा समस्त स्कूल स्टाफ का इस आयोजन में सराहनीय योगदान रहा स्कूल संचालक संचालक मोहम्मद जाफर सिद्दीकी एवं मनीता सिद्दीकी द्वारा सभी अतिथियों का उनका कीमती समय देकर विद्यार्थियों का हौसला उत्साहवर्धन करने के लिए आभार दिया गयाl कार्यक्रम का अंत 26 नवंबर को मुंबई में हुए अटैक में शहीद हुए शहीदों को 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि देकर किया गयाl

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129