
नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 13 गोटियापूरा निषादराज गली की सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न।
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 13 गोटियापूरा निषादराज गली की सड़क निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन। उक्त जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद डॉ किरण राठौर ने बताया कि हमारे वार्ड में वार्डवासियों के बीच हमारा संकल्प पूर्ण वार्ड का विकास हो इस हेतु हम कृत संकल्पित हे इसी श्रृंखला में आज हमारे वार्ड के गोटियापूरा में स्थित निषाद गली में बनने वाली नवीन सड़क कार्य जिसकी लागत 2 लाख रुपए एवं 40 मीटर सोनू अवस्थी जी के घर से संतोष बाथब के घर तक बनने बाली सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में अतिथि नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा के अध्यक्ष रितेश जैन स्थानीय पार्षद डॉ किरण राठौर समाजसेवी प्रवीण अवस्थी शिव राठौर पूर्व पार्षद राजेश बाथब राघवेंद्र शुक्ला पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ठेकेदार बलबंत राजपूत सुशील गोहर पत्रकार अरुण कश्यप के के यदुवंशी आदि अतिथियों एवं वार्ड वासियों की उपस्थिति में पूज्य कर्मकांडी पंडित अवधेश मिश्रा द्वारा विधिविधान से भगवान गणेश एवं सड़क का भूमिपूजन कराया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड वासियों में प्रमुख रूप से हजारी बाथब बिहारी बाथब तिलक बाथब हरिओम बाथब संतोष बाथब प्रमोद बाथब कन्हैया बाथब शैलेन्द्र कोरी गोलू जालोरिया सोनू अवस्थी के साथ ही बड़ी संख्या में वार्ड वासी नागरिक जन मातृशक्ति उपस्थित थी।










