
वार्ड क्रं 19 में कचरा डंप करने हेतु हो रही समस्याओं को लेकर पार्षद राहुल प्रधान ने नगरपालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे जी को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की।
इटारसी// मनीष जायसवाल
पार्षद राहुल प्रधान ने बताया कि वार्ड क्रं 19 महर्षि नगर रहवासी क्षेत्र होने के कारण सफाई कर्मियों को नाली ओर रोड़ पर झाड़ू के माध्यम से निकले हुए कचरे को एक स्थान पर एकत्रित करने पर दिक्कतो का सामना करना पड़ता है जिससे कार्य करने में अव्यवस्था उत्पन्न होती है।
पार्षद प्रधान ने मांग की है कि वार्ड में कचरा डंप करने के लिए कोई बेहतर उपाय निकाला जाए जिससे वार्ड में कचरा एकत्रित करने हेतु कोई स्थाई रूप से व्यवस्था बन सके।









