
जीनियस प्लानेट स्कूल में हुआ स्पोर्ट्स मीट ऊर्जा स्पिरिट का शुभारम्भ.
इटारसी// मनीष जायसवाल
सीबीएसई मान्यता प्राप्त जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 22 दिसंबर स्पोर्ट्स मीट 2025 “ऊर्जा स्पिरिट” का हर्षोल्लास के साथ शुभारम्भ किया गया l इस अवसर पर अतिथि के रूप मे एक्सप्रेस 11 के संचालक विष्णु पांडे, कुलभूषण मिश्रा उपाध्यक्ष एमपीसीए, तरुण पोपली स्पोर्ट्स प्रमोटर, डॉ ताबिस अरोरा, जितेंद्र ओझा, चंचल पटेल, राकेश पांडे, सुनील औरंगाबादकर और स्कूल संरक्षक मो यूनुस सिद्दीकी उपस्थित रहे l सभी आमंत्रित अतिथियों का स्कूल संचालक मो जाफर सिद्दीकी और मनीता सिद्दीकी द्वारा स्कूल के बच्चों द्वारा बनाये गए पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया इसके पश्चात् आमंत्रित आतिथियो द्वारा स्कूल का ध्वज फहरा कर स्पोर्ट्स मीट का शुभारम्भ किया गया l स्कूल के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा स्कूल एंथम की प्रस्तुति दी गई l
आज स्पोर्ट्स मीट के प्रथम दिवस पर कक्षा नर्सरी से कक्षा 5वी तक के बच्चों की फाइनल रेस बकेट रेस, सेक रेस, 100 मीटर, 200 मीटर, फ्रॉग जम्प आदि हाउस वाइज करवाई गई तथा विनर को तुरंत गोल्ड, सिल्वर और ब्रांस मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए l साथ ही इन क्लासेज की पूर्व में करवाई अन्य रेस के भी मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किये गए l
आज की मीट का आकर्षक जहाँ बच्चों की विभिन्न रेस रही वहीं पेरेंट्स की करायी गयी रेस भी बहुत ही सराहनीय रही l इन रेस मे पेरेंट्स द्वारा बढ़ चढ़ कर पार्टिसिपेट किया गया l सभी विनर पेरेंट्स को अतिथियों द्वारा गिफ्ट्स देकर सम्मानित किया गया l
स्कूल डायरेक्टर मो जाफर सिद्दीकी ने बताया की स्कूल में विगत 1 सप्ताह से विद्यार्थियों के विभिन्न गेम्स स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर्स द्वारा उनके हॉउस सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम और डायमंड के अनुसार खिलवाये गए l कुछ रेस के फाइनल पहले ही कर लिए गए थे और कुछ के आज करवाये गए है l स्कूल प्राचार्य मनीता सिद्दीकी द्वारा सभी आमंत्रित सभी अतिथियों का और पेरेंट्स आभार व्यक्त किया गया और क़ल स्पोर्ट्स मीट के समापन पर सभी को पुनः आने का निवेदन किया गया l सम्पूर्ण प्रोग्राम के सफल आयोजन मे स्कूल स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा l








