
पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जन्म जयंती वार्ड-12, बूथ-173, 174, 179 पर मण्डल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई.
इटारसी// मनीष जायसवाल
आज पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जन्म जयंती वार्ड-12, बूथ-173, 174, 179 पर मण्डल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से पार्टी के ध्वज के समक्ष अटल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर, दीप प्रज्जवलित कर मनाई गयी .
एक वरिष्ठ स्वयंसेवक, भारतीय जनता पार्टी के पितामह, एक प्रखर वक्ता, कुशल संगठक, महान राष्ट्र विचारक व प्रचारक, युग दृष्टा, एक कुशल पत्रकार, कवि एवं लेखक, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक, प्रेरणास्त्रोत, राजनीति के शिखर पुरुष, भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न परम् श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा नगर मण्डल इटारसी के वार्ड-12, भाजपा नेता, बूथ अध्यक्ष-174, स्वामी विवेकानंद शक्ति केंद्र-01 सह-संयोजक, नगर मण्डल सोशल मीडिया प्रभारी मयूर मालवीय के निज निवास-न्यू गरीबी लाइन, रैदास नगर पर मण्डल के समस्त वरिष्ठ-कनिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के ध्वज के समक्ष श्रद्धेय अटल जी के तैल चित्र पर तिलक कर, माल्यार्पण के साथ, दीप प्रज्जवलित कर उन्हें सामूहिक पुष्पांजलि प्रदान कर मनाई गई, उनके विचारों को याद किया गया। भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद-जिंदाबाद, अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे, अमर रहे के जोरदार नारे लगाए गए, मुख्य वक्ता के रूप में पधारें वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रदेश भाजपा के पूर्व कार्यसमिति सदस्य श्री विश्वनाथ सिंघल जी नें श्रद्धेय अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रेरणादायक, प्रभावशाली विचारों को कार्यकर्ताओं के साथ सांझा किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक प्रतिनिधि, शासकीय एमजीएम कॉलेज जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर श्री नीरज जैन, नगर पालिका परिषद, इटारसी के उपाध्यक्ष, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री निर्मल सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कैलाश रैकवार, श्री लक्ष्मी नारायण चौहान, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि श्रीमती जागृति आशीष भदौरिया, भाजपा नगर मंडल मंत्री श्रीमती सुष्मिता विकास दुबे, भाजपा महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता दिनेश राजपूत, भाजपा नेता, वार्ड-12 पार्षद एवं सभापति श्री मंजीत कलोसिया, भाजपा नेता, वार्ड-11 पार्षद श्री अमित विश्वास, भाजपा नगर मंडल सह-कोषाध्यक्ष श्री मिथिलेश गोस्वामी, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती हेमलता विनोद कदम, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी सरला लोट, महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती नीतू सराठे, भाजपा नेता श्री शेख नासिर खान ( भाईजान ), श्री विकास दुबे, भाजपा नेता बूथ अध्यक्ष-179 ( अंबेडकर नगर ) श्री सचिन प्रधान, भाजपा नेता श्री करन बरगले, श्री दिनेश तिवारी जी ( वरिष्ठ कवि ), श्री रौनक तिवारी, भाजपा नेता श्री मयूर मालवीय मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।









