♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन दी चेतावनी बोर्ड हटाएं,सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुआ हिंदू समाज,पीपल में ब्रह्मा का वास हो संरक्षण,राजनैतिक दबाव में कार्य न करे प्रशासन, मांगे न मानने पर होगा चरणबद्ध आंदोलन  

इटारसी// मनीष जायसवाल

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर के विस्थापन के विरोध में हिंदू समाज को साथ लेकर संख्या बल में अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय में एसडीएम महोदय टी प्रतीक राव को ज्ञापन सौंपा।

सभी कार्यकर्ता गण तहसील परिसर में एकत्रित होकर नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे,वहां पहुंचकर सर्वप्रथम जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने ज्ञापन का वाचन सभी के समक्ष किया।

जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने कहा कि 1950 के पूर्व बने हुए मंदिर को हटाने का अधिकार म.प्र. भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के तहत नहीं हटा सकते है तथा लीज की भूमि पर मंदिर का निर्माण उचित प्रतीत नहीं होता है। जब तक उस भूमि के स्वामित्व का स्थाई धारणधिकार प्रमाण पत्र म. प्र. शासन द्वारा श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी महाराज के नाम से प्रदान नहीं किया जाता तब तक नए मंदिर निर्माण की गतिविधियों पर विधि अनुसार पूर्णतः प्रतिबन्ध होना चाहिए,पीपल के वृक्ष को उसी स्थान पर संरक्षण करने का वचन प्रशासन द्वारा लिखित रूप से दिया जाए।

उन्होंने कहा कि पहले मजारों के अतिक्रमण हटाने के बाद ही मंदिर को हाथ लगाया जाए।

एसडीएम टी प्रतीक राव ने आश्वस्त किया कि कोई भी कार्य आपकी बिना अनुमति के नहीं होगा और सभी संगठनों के साथ बैठक होगी उसमें आपको पूरी चीज बताई जाएगी,उसमें जो भी संशोधन आप चाहेंगे,आपके अनुरूप किए जाएंगे,उन्होंने कहा कि उक्त मंदिर कोई व्यक्ति विशेष नहीं बनवा रहा है,प्रशासन की देख रेख में पूरा काम होगा और कहा कि जब तक हम मंदिर की ड्राइंग एवं नक्शा सभी को नहीं बता देते हैं,तब तक हम निर्माण बिल्डिंग से बोर्ड भी हटा लेंगे।

अनुविभागीय अधिकारी ने कहा है कि ग्वालबाबा मेहरागांव स्थित मजार का निरीक्षण कर उसे भी हटाऊंगा और मंदिर से लगे हुए समस्त अतिक्रमण को भी हटाउंगा तथा पेट्रोल पंप वाले रास्ते को भी साफ करूंगा,तब जाकर इस मंदिर का स्वरूप सबके सामने आएगा।

इस मंदिर विस्थापन का जो श्रेय लेना चाह रहे हैं उनकी उम्मीदों पर एस डी एम महोदय के द्वारा विराम लगा दिया गया है।

जिला मंत्री ने कहा कि अगर क्षेत्रीय राजनैतिक दबाव में जिला प्रशासन विधि के विरोध में किसी भी प्रकार की क्रिया प्रतिक्रिया करता है तो हमें धर्म की रक्षा के लिए जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा,जिसमें होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए स्थानीय एवं जिला प्रशासन का उत्तर दायित्व होगा।

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी, जिला धर्म प्रसार प्रमुख घनश्याम बौरासी, जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख जयपाल राजपूत, नगर कार्य अध्यक्ष महेश वालेचनी,उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया,नगर मंत्री यश शर्मा, राजकुमार मालवीय,मातृशक्ति सह संयोजिका आरती मालवीय, सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते, हरिशंकर सिंह,प्रदीप कैथवास,दीपक पटेल,हरि सिंह,आकाश चौरे,अजय सिंह भदौरिया, देवांश भगोरिया,मनोज चावरे,राज श्रीवास,संदीप चौरे, संस्कार गौर,अमित कुरेपा,शिवजीत सिंह भदौरिया,रणवीर गुर्जर, दीपेश लौवंशी,अमन,मनीष, उत्कर्ष,चेतन पटेल,संदीप,जैकी भदौरिया इत्यादि सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

 

 

कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें🙏🙏🙏👇👇👇

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129