
विहिप मातृशक्ति ने स्वप्नेश्वर धाम हनुमान मंदिर में किया तुलसी पूजन कार्यक्रम.
इटारसी// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति के द्वारा श्री स्वप्नेश्वर हनुमान धाम मंदिर में तुलसी पूजन का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी बहनों ने मिलकर भक्तिभाव से भजन कीर्तन और तुलसी पूजन किया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर तुलसी माता की आरती व प्रसादी वितरित की। अंत में जयघोष लगाए गए।
पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजिका तरुणा सोनी,इटारसी नगर संयोजिका अनीता तिवारी, सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते,बाल संस्कार केंद्र प्रमुख आशा गोस्वामी एवं कार्यकारिणी सदस्य ज्योति गोहिया,प्रमिला मालवीय,वैष्णवी,प्रियंकातिवारी,हर्षिता वर्मा,गीता यादव,प्रिया आदि बहनों की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद जिला नर्मदापुरम के प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया के द्वारा प्रदान की गई।








