
आईसीसी फ्रेंड्स क्लब पांचवी लाइन द्वारा आयोजित भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसादी ग्रहण की.
इटारसी// मनीष जायसवाल
नवरात्र के अवसर पर आईसीसी फ्रेंड्स क्लब द्वारा 19 वे वर्ष में साइंबाबा की अद्भुत प्रतिमा पांचवी लाइन इटारसी स्थित पंडाल में स्थापित की गई, दशहरे के दिन मंगलवार सायं काल 7:00 बजे से भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें शहर एवं आसपास के क्षेत्र से पधारे सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों ने बाबा के दरबार में आकर हाजिरी लगाई एवं भंडारा प्रसादी ग्रहण की.इसके पूर्व रविवार महाष्टमी पर महाआरती का आयोजन भी आईसीसी फ्रेंड्स क्लब द्वारा किया गया,जिसमें इटारसी के भजन गायक मनीष जायसवाल (आलाप म्यूजिकल ग्रुप) द्वारा महाआरती की गई, जिसमें एडवोकेट रमेश के. साहू,एडवोकेट पार्थ साहू, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज राठौर, पूर्व पार्षद यज्ञदत्त गौर एवं आईसीसी फ्रेंड्स क्लब के समस्त कार्यकारी सदस्य सहित शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए.महाआरती के उपरांत भजन गायक मनीष जायसवाल द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने आनंद लिया.








