♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वार्ड क्रमांक 13 में नाली निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न। 80 मीटर लंबाई 3 लाख की लागत से बनने वाली नाली निर्माण का शुभारंभ.

सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल

नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 13 के वीर सावरकर गली में बनने बाली नाली का हुआ भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न। उक्त जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 13 पार्षद डॉ किरण राठौर ने बताया कि हमारे प्रतिनिधित्व वार्ड में वीर सावरकर गली में रहने वाले वार्ड वासियों की गली में पानी की निकासी नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसको नगर पालिका परिषद द्वारा स्वीकृत होने पर आज स्थानीय वीर सावरकर गली में नाली निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन पूर्व भाजपा जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत समाजसेवी प्रवीण पाणिकर पार्षद ईश्वर जमींदार सुरेश कुशवाह शैलेन्द्र सुनानिया पार्षद प्रशांत कल्लू यादव पार्षद दुर्गेश यूईके पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित लक्की राठौर कमलेश लोवंशी पत्रकार अमरदीप चौबे शिव राठौर आदि की उपस्थिति में कर्मकांडी पुरोहित पंडित पाठक द्वारा भगवान का विधिविधान से पूजन अर्चन कर भूमि पूजन कराया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि हम नगर में विकास के संकल्प को पूरा करने प्रत्येक बस्ती में जनसुविधा के कामों को लेकर प्रतिबद्ध हे स्थानीय पार्षद डॉ किरण राठौर ने कहा कि हमारे वार्ड सड़के नालियों एवं शासन द्वारा संचालित जनहित कल्याण की योजनाओं का वार्डवासी को लाभ मिलते हमने हमेशा प्रयत्न किए जल्दी ही बाकी बचे कार्यों को भी करवाना हे जिससे वार्डवासी असुविधा से वंचित हो। वार्ड नंबर 13 में नाली निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तरुण सुनानीया सुशील गोहर कैलाश जांगरे बलबंत राजपूत आकाश जल्खरे चिन्मय पिल्लई जीजा पिल्लई अमित जल्खरे देव बाथब उदय बाथब के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिक जन मातृशक्ति उपस्थित रही।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129