
पारंपरिक खेल पिट्टू के प्रोमो का आयोजन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
खेलो एमपी में कुछ पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए और हमारे प्रदेश के नौजवानों को पारंपरिक खेलों से जोड़ने के लिए पिट्टू को जोड़ा गया हैl
मध्यप्रदेश पिट्टू एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के सभी संभाग में जिला स्तर पर सचिव की नियुक्तियां की गई है जिसमें नर्मदापुरम जिले के लिए जीनियस प्लानेट स्कूल के संचालक जाफर सिद्दीकी को सचिव नियुक्त किया गया हैl
आज नर्मदापुरम पिट्टू एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी अध्यक्ष अशोक मालवीय, सचिव मोहम्मद जाफर सिद्दीकी तथा कॉरपोरेट देवेंद्र परिहार के साथ खेल एवं युवक कल्याण से महेंद्र पचलानिया
ने इटारसी नर्मदापुरम के सम्मानीय विधायक डॉक्टर सीताराम शर्मा जी से मुलाकात की और आगामी ब्लॉक, जिला तथा संभाग स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता की जानकारी दीl जानकारी देते हुए सचिव जाफर सिद्दीकी ने बताया कि खेल एवं युवक कल्याण मध्य प्रदेश द्वारा पारंपरिक खेल पिट्टू को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार 11:00 बजे जयस्तंभ चौक पर पिट्टू प्रोमो रखा गया हैl जिसमें स्थानीय विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगेl









