♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

युवाम सेवा भारती ने रक्तदान शिविर और संगोष्ठी का आयोजन कर मनाया युवा दिवस

इटारसी// डोलरिया

मनीष जायसवाल

आज स्वामी विवेकानंद जी की जन्मजयंती के शुभ अवसर पर युवाम सेवा भारती के सदस्यों ने डोलरिया में रक्तदान महादान शिविर एवं नर्मदापुरम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन डोलरिया महाविद्यालय मे किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आवश्यकता पढ़ने पर जीवन रक्षा में सहयोग करना था। इसी तारतम्य में नर्मदापुरम में स्वामी विवेकानंद जी की जन्मजयंती संगोष्ठी का आयोजन कर मनाई। इस अवसर पर युवाम सेवा भारती के जिला संयोजक श्री आशीष भदौरिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहे है। उनकी ऊर्जा, सामर्थ और शक्ति युवाओं के लिए प्रेरणा पुंज है।

किंतु आज का युवा पीढ़ी मोबाइल,नशा, सट्टा और झूठ बोलने जैसी बुरी आदतों का शिकार हो गई है। हमें युवा साथियों को एकत्रित करना होगा और उन्हें ये बताना होगा कि वे देश की भावी पीढ़ी है। उन्हें याद दिलाना होगा स्वामी विवेकानंद जी के वह वाक्य जो उन्होंने कहे हैं कि उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम अपने लक्ष्य को प्राप्त ना कर लो। इस आयोजित रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. वर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मोहर सिंह हिंडोलिया, रासेयो इकाई के प्राध्यापक डॉ. विनोद राय, श्रीमती प्रेमलता पाटिल, श्री शैलेंद्र मालवीय, युवाम सेवा भारती नर्मदापुरम जिला संयोजक आशीष भदोरिया जिला पूर्णकालिक देवेंद्र धुर्वे एवं भाजपा डोलरिया मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण, परिहार,आउटसोर्स कर्मचारी साधना काबरे, राकेश राजपूत रेड क्रॉस सोसाइटी के संयोजक डॉक्टर पंकज साहू एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर 15 यूनिट रक्त का महादान किया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजन के दौरान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय इटारसी दल प्रमुख डॉक्टर शशांक प्रताप सिंह प्रताप सिंह चौहान, लैब टेक्नीशियन मोहन सिंह सोलंकी द्वारा रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

 

 

 

कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7  न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही हिंद 7 न्यूज़ के फेसबुक पेज को फॉलो करें🙏

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129