
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट का गेट सायकल स्टैंड में तब्दील हो गया है।
इटारसी// मनीष जायसवाल
-स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट का गेट सायकल स्टैंड में तब्दील हो गया है।लिफ्ट में पहुँचने वाले यात्रियों को गेट के सामने मोटरसायकल खड़े होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जबकि लिफ्ट के सामने जो वाहन खड़े हो रहे है वह अवैध तरीके से खड़े हो रहे है।यह पर रेलवे से घोषित सायकल स्टैंड नही बनाया है।जो वाहन खड़े हो रहे है वह अधिकांश रेलवे कर्मचारियों के है।रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेते हुये लिफ्ट के गेट के सामने अनाधिकृत रूप से खड़े हो रहे वाहनों पर कार्यवाही करते हुये उन्हें रोजाना खड़े होने से रोकना चाहिये, ताकि रेल यात्री बिना कोई परेशानी का सामना करें लिफ्ट तक पहुँच सके।









