
जीनियस प्लानेट एजुकेशन सोसाइटी ने मनाई सक्रांति
इटारसी //मनीष जायसवाल
जीनियस प्लानेट एजुकेशन सोसाइटी के सदस्यों ने माध्यमिक शिक्षा केंद्र नज़रपुर के विद्यार्थियों और स्कूल स्टॉफ के साथ मकर सक्रांति के त्यौहार को सेलिब्रेट किया l इस अवसर पर सोसाइटी के सुनील सचान, सचिव मो जाफर सिद्दीकी तथा जीनियस प्लानेट स्कूल की प्रिंसिपल मनीता सिद्दीकी उपस्थित रही l सभी सम्मानीय अतिथि का स्कूल स्टॉफ द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और सम्पूर्ण स्कूल स्टॉफ के साथ अतिथियों ने दाल बाटी चूरमा लड्डू के स्वाद का आनंद लियाl स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए l मकर सक्रांति के अवसर पर राजकुमार बघेल ने जरूरतमंद परिवार को कंबल वितरित किये और जीनियस प्लानेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा प्राथमिक स्कूल नजरपुर के विद्यार्थियों के लिए 15 डेस्क बैठक व्यवस्था के लिए स्कूल को दीl इस अवसर पर सम्पूर्ण कार्यक्रम के सूत्रधार सीएसी जमानी राजकुमार बघेल, एई नर्मदापुरम दीपक वर्मा, सब इंजीनियर केसला संदीप गलफाडे, शाला प्रभारी चेतना राठौर, ज्योति सरोज, मीना मौर्य, सविता मेहरा, रामेश्वर धुर्वे, अरविन्द चिमानिया, नन्हेलाल चौधरी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।










