♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विधायक ने वार्ड 11 व 13 (न्यास कॉलोनी) में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की

इटारसी //मनीष जायसवाल

भाजपा के संगठन पर्व एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में संगठनात्मक सुधार एवं समीक्षा के दूसरे चरण में उन्होंने न्यास कॉलोनी के वार्ड 11 एवं 13 के बूथों का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान विधायक डॉ. शर्मा ने बूथ समिति के सदस्यों व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने में बूथ समिति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु समन्वय व निरंतर जनसंपर्क पर जोर दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, भाजपा नेता जयकिशोर चौधरी, पार्षद मनजीत क्लोसिया, इटारसी मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे सहित मनीष ठाकुर, पुनीत मालवीय, मुकेश साहू, कैलाश रैकवार, करन बर्गले तथा बूथ समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129