♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उद्यमिता दिवस पर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया.

इटारसी// मनीष जायसवाल

उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. शासन, भोपाल के निर्देशानुसार एवं स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत महाविद्यालय में उद्यमिता एवं स्टार्टअप दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उधमी के रुप मे श्री रष्मित सिंह, फाउंडर एवं चैयरमेन, एकलव्य इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, धोखेड़ा, इटारसी, कु. प्रियंका मालवीय, तिनका सामाजिक संस्था, टिमरनी एवं श्री सूरज पटैल, कोड आई.क्यू. सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, भोपाल उपस्थित थे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा ने कहा कि यह दिवस युवाओं को चुनौतियों को अवसरों में बदलने, रोजगार पैदा करने और आत्मनिर्भर बनाने की शक्ति देती है। आई. क्यू. ए. सी. प्रभारी डॉ. हरप्रीत रंधावा ने कहा कि आज के युग में उद्यमिता रोजगार का सशक्त माध्यम है। छात्राएं अपने कौशल और रचनात्मक विचारों के बल पर सफल उद्यमी बन सकती हैं। नोडल अधिकारी श्री स्नेहांशु सिंह ने छात्राओं को स्वरोज़गार और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय आर्य ने बताया कि कठिन परिश्रम, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से कोई भी व्यक्ति सफल उद्यमी बन सकता है। श्री रष्मित सिंह ने कहा कि उद्यमिता न केवल रोज़गार के नए अवसर पैदा करती है, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कु. प्रियंका मालवीय ने छात्राओं को नवाचार, कौशल विकास और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्टार्टअप इंडिया एवं छात्राओं को स्वरोज़गार अपनाने और अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए प्रेरित किया। उद्यमिता दिवस के अवसर प्राचार्य द्वारा उद्यमिता प्रकोष्ठ का गठन किया गया। कार्यक्रम के अंत में पर प्राचार्य द्वारा छात्राओं को उद्यमिता को करियर के रूप में अपनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी प्राध्यापकगण तथा छात्राएं उपस्थिति थे .

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129