
आंगनबाड़ी केंद्र 82 में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मां सरस्वती जी का पूजन संपन्न हुआ.
इटारसी //मनीष जायसवाल
आंगनबाड़ी केंद्र 82 में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती जी की पूजन की गई श्री ललित खट्टर जी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में मां सरस्वती जी की प्रतिमा भेंट की गई पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सूरतगंज इटारसी के प्रधान पाठक श्री महेश कुमार रायकवार जी द्वारा उपस्थित 21 बच्चों को कलर पेन वितरण किये गये अटल बाल पालक श्रीमती सरला लोट जी द्वारा बच्चों को गिफ्ट वितरण किये गये श्रीमती प्रीति मेहरा द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया श्रीमती सुषमा राजपूत जी द्वारा उपस्थित सभी हितग्राहीयो को स्वल्पाहार करा गया विशेष अतिथि के रूप में श्री ललित खट्टर जी, श्री महेश कुमार रायकवार जी, श्रीमती सरला लोट जी, श्री अरविंद चौरे जी उपस्थित रहे कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दीपा पारशर सहायिका श्रीमती सरोज मेहरा उपस्थित रही श्री महेश कुमार रायकवार जी द्वारा बच्चों को गायत्री मंत्र सिखाया गया










