
जिला न्यायालय परिसर नर्मदापुरम में वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत विशेष वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर हुआ आयोजित.
नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में एवं माननीय अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देश पर श्रीमती शशि सिंह, सचिव / जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम द्वारा म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के माध्यम से “पंच-ज” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक कुल 72 दिन तक वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। वृक्षारोपण अभियान आज जिला न्यायालय परिसर नर्मदापुरम में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वृक्षारापेण कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री मनोज कुमार (सीनियर) एवं श्री प्रियदर्शन शर्मा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय द्वारा बेलपत्र एवं अशोक का पौधा रोपित किया गया तथा शिविर में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारियो एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु.







