
जीनियस प्लानेट में हुआ ओडीसी नृत्य.
इटारसी// मनीष जायसवाल
स्पीक मैके चेप्टर इटारसी द्वारा शहर के प्रतिष्ठित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल जीनियस प्लानेट में दिल्ली से पधारी ओडीसी नृत्यांगना सुश्री लावण्या घोष द्वारा सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी गई l कार्यक्रम का आगाज़ सुश्री लावण्या घोष द्वारा परम्परागत सरस्वती पूजन दीप प्रज्वलन से की गई l आमंत्रित सभी अतिथियों का स्वागत स्कूल संचालक मो जाफर सिद्दीकी एवं प्राचार्य मनीता सिद्दीकी द्वारा किया गया l इसके पश्चात लावण्या जी ने विद्यार्थियों क़ो ओडीसी की मुद्राओं में जानवरो की मुद्राओ का ज्ञान बच्चों के गेम्स खिलवाते हुए दिया साथ ही विद्यार्थियों क़ो ओडीसी नृत्य की बारीकी औऱ खूबसूरती से परिचय कराया औऱ विद्यार्थियों क़ो नृत्य में बनाई जाने वाली अलग अलग मुद्राएं सिखाई l साथ ही लावन्या जी ने नारायण वंदना गुरु वंदना और कालिया मर्दन आदि पर अपने नृत्य की प्रस्तुति से उपस्थित बच्चों, टीचर्स, पेरेंट्स और अतिथियों का मन मोह लिया l इस अवसर पर स्पीक मैके के चैप्टर इटारसी के अध्यक्ष हेमंत शुक्ला मधुभैया, समन्वयक सुनील बाजपेई, स्कूल के अभिभावक एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहाl
स्कूल प्रबंधन एवं अतिथियों द्वारा सुश्री लावन्या घोष को स्मृति चिन्ह भेंट कियाl









