
स्पीक मैके इटारसी द्वारा आयोजित ओडिसी नृत्यांगना लावण्या घोष की अंतिम प्रस्तुति के साथ समापन हुआ। स्पीक मैके इटारसी द्वारा आयोजित ओडिसी नृत्य की एक दिवसीय कार्यशाला
इटारसी// मनीष जायसवाल
स्पीक मैके इटारसी द्वारा आयोजित ओडिसी नृत्यांगना लावण्या घोष की अंतिम प्रस्तुति के साथ समापन हुआ। स्पीक मैके इटारसी द्वारा आयोजित ओडिसी नृत्य की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में बच्चों ने उत्साह पूर्वक अभ्यास किया एवं नृत्य में प्रतिभागी भी बने।
आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय साकेत एवं कन्या हाईस्कूल पुरानी इटारसी में एक दिवसीय कार्यशाला में ओड़िसी नृत्यांगना लावण्या घोष ने भूमि प्रणाम,हस्त मुद्रा,अभिनय में कृष्णलीला के माध्यम से ओड़िसी नृत्य की प्राथमिकी विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से बच्चो को प्रशिक्षित किया।इसके पूर्व संस्था प्राचार्य ने ओडिसी नृत्यांगना लावण्या घोष, कलकत्ता समन्वयक सुनील बाजपेई का स्वागत किया।
ज्ञात रहे इसके पूर्व शासकीय माध्यमिक स्कूल साकेत कन्या हाई स्कूल पुरानी इटारसी जीनियस प्लानेट स्कूल,केंद्रीय विद्यालय ऑर्डिनेंस फैक्ट्री,आनंद पब्लिक स्कूल मालवीयगंज, ग्रीन मॉन्टेसरी स्कूल खेड़ा, स्प्रिंग डेल्स स्कूल में भी प्रस्तुति दे चुकी है।उपरोक्त जानकारी देते हुए स्पीक मैके इटारसी के समन्वयक सुनील बाजपेई ने बताया कि आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय पुरानी इटारसी,शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मेहरागांव में अंतिम प्रस्तुति के साथ छ दिवसीय कार्य शाला का समापन हुआ।संस्था प्राचार्य श्रीमती नीतू चौहान द्वारा लावण्या घोष ओडिसी नृत्यांगना कलकत्ता का स्वागत किया एवं अपने संबोधन में कहा कि इस प्रस्तुति से निश्चित ही बच्चों में शास्त्रीय संगीत के प्रति लगाव निर्मित होगा।
संस्था प्राचार्य मेहरागांव हरीश चोलकर ने बताया कि शास्त्रीय संगीत ओडिसी नृत्य की बारीकियों को बच्चों को लावण्या घोष जी ने जिस तरीके प्रशिक्षित किया प्रशंसनीय है।आभार एवं संचालन भूपेंद्र दुबे द्वारा किया गया। छ दिवसीय कार्यशाला में हेमंत शुक्ला,जाफर सिद्दीकी,रितेश शर्मा,नीरज चौहान,नीतू राजपूत,महेश रैकवार प्राचार्य गणों का सराहनीय सहयोग रहा।


कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर👇








