♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीनियस प्लेनेट में हुआ कत्थक कली नृत्य का आयोजन.

इटारसी// मनीष जायसवाल

स्पिक मेके के द्वारा जीनियस प्लानेट स्कूल में भारत के समृद्ध इतिहास की नृत्यकला कथकली का मंचन और विस्तार से विवरण दिया गया | कत्थक कली नृत्य प्रस्तुत करने आये सभी कलाकारों का स्वागत स्कूल संचालक मो. जाफर सिद्दीकी और प्रिंसिपल मनीता सिद्दीकी ने किया l कलाकारों ने सर्वप्रथम कथकली के पीछे के मूल कारण को समझाया, विभिन्न भाव भंगिमा के बारे में जानकारी प्रस्तुति के साथ दी, साथ ही ये कथा और कली (प्रदर्शन) से कैसे मिलकर इस नृत्य कला का मंचन होता हैं इसके बारे में विस्तार से बताया | जिस प्रकार अंग्रेजी या हिंदी भाषा में शब्द होते हैं, उसी प्रकार कथकली की भी शब्दावली प्रदर्शन के माध्यम से होती हैं | साथ ही किसे नवरस का प्रयोग इसमें होता हैं, इसके बारे में भी बताया गया | इन सब जानकारी को समाहित कर व्यावहरिक रूप से हाथी, शेर और अजगर की कहानी का मंचन कर इसको समझया गया | साथ ही बच्चो के द्वारा कहे गए वाक्यों का कथकली के माध्यम से प्रदर्शन कर समझाया गया |

इस जानकरी के बाद भीम और कुंती के प्रसंग का मंचन किया गया | जिसमें कुंती किस प्रकार भीम से सुगन्धित फूल को पाने की इच्छा करती हैं | और किस प्रकार भीम उस इच्छा को पूरा करता हैं | इसके बाद सवाल जवाब के माध्यम से सत्र का समापन हुआ | सम्पूर्ण कार्यक्रम में स्पीक मैके के उपाध्यक्ष सुधीर गोठी, समन्वयक सुनील बाजपेई और स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे l

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129