
तैलिक साहू समाज के राष्ट्रीय संगठन के संविधान में होगा संशोधन,रमेश के साहू एडवोकेट सहित 3 सदस्यो की समिति गठित.
इटारसी// मनीष जायसवाल
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा नईदिल्ली के संविधान में संशोधन हेतु 3 सदस्यीय समिति का गठन *राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर (पूर्व मंत्री महाराष्ट्र)* के आदेश पर राष्ट्रीय महासचिव श्री रामलाल गुप्ता (लखनऊ) ने किया है, जिसमें *राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष और इटारसी के अधिवक्ता श्री रमेश के साहू को सदस्य के रूप में सम्मिलित* किया गया है।
एडवोकेट श्री साहू ने सौंपे गए दायित्व के परिपालन में संविधान संशोधन हेतु 28 फरवरी तक हस्ताक्षरयुक्त लिखित सुझाव व्हाट्स ऐप नंबर 9425136008 पर आमंत्रित किए है।
उल्लेखनीय है कि उक्त समिति में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष द्वय *डॉ सियाराम साहू* (पूर्व संसदीय सचिव/ विधायक रायपुर) को अध्यक्ष और डॉ प्रकाश सेठ भोपाल को सदस्य के रूप में नामित किया गया है ।










