
शहर में प्रवेश कर रहे भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई,अग्रवाल स्टील के सामने सरिया से भरे दो ट्रक को किया जप्त..
इटारसी//मनीष जायसवाल
शहर में प्रवेश कर रहे भारी लोडिंग वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है अटल पार्क स्थित अग्रवाल स्टील दुकान के सामने खड़े लोहे के सरियों से भरे दो ट्रकों को यातायात पुलिस द्वारा जप्त किया गया।रोजाना इस दुकान के सामने ट्रक रखे होने से यातायात प्रभावित होने के साथ ही राहगीरों पर जान का खतरा बना रहता है।इस दुकानदार द्वारा दिन में प्रतिबंध के बाबजूद ट्रक बुलाये जा रहे है।पुलिस को दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्यवाही करना चाहिये।अगर समय रहते प्रशासन ने ट्रक खड़े होने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।









