
क्षेत्र के स्कूलों का विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा किया गया सघन निरीक्षण।
इटारसी// मनीष जायसवाल
आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को जनपद शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम द्वारा गठित दल ने इटारसी क्षेत्र के स्कूलों बालक उमावि इटारसी,सी एम राइस इटारसी , पी एम श्री कन्या उमावि इटारसी,गुरुनानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल इटारसी का अवलोकन किया अवलोकन के दौरान चारो स्थान पर कक्षा 5 वि एवं 8 वी की परीक्षा विधिवत संचालित पाई गई है। आज कक्षा 5 वी का पर्यावरण एवं कक्षा 8 वी का विज्ञान विषय का पेपर था ।
निरीक्षण दल प्रभारी श्री सी वी वशिष्ठ, के साथ श्री परम सुख गढ़वाल,कमलेश टेकाम, कुंअर सिंह वाडिवा ,रामकृष्ण पुरोहित, जनशिक्षक रामभरोस यादव उपस्थित थे कन्या स्कूल के प्रधान पाठक श्री महेश रैकवार ने बताया की आज कक्षा पांचवीं की परीक्षा समाप्त होने जा रही है।
अभी तक सभी परीक्षा दिवस में परीक्षा हमारे यहां विधिवत संचालित हुई है।
श्री वशिष्ठ जी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो रही है।
कहीं भी किसी प्रकार की अनियमितताएं नहीं मिली।









