♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अखिल भारत हिन्दू महासभा को संस्थापक श्री विनायक दामोदर सावरकर जी की पुण्यतिथि मनाई गई और श्री सावरकर जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया.

इटारसी// मनीष जायसवाल

आज दिनांक 26/02/2026को श्री विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर इटारसी स्थित जय स्तंभ पर अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष उदय मसानिया ने कहा कि पंडित वीर सावरकर को अंग्रेजों द्वारा काला पानी की सजा दी गई थी। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा देश की स्वतंत्रता और हिंदुत्व की विचारधारा के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। उदय मसानिया ने बताया कि सावरकर ने ‘हिंदुत्व’ शब्द को स्थापित किया और वे एक प्रखर राष्ट्रवादी, कवि, लेखक तथा समाजसेवी थे।

नगर अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय ने अपने संबोधन में वीर सावरकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने विचारों से समझौता नहीं किया और निरंतर संघर्ष कर हिंदुत्व की भावना को आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वीर सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया। मुख्य रूप से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे अनिल मेहरा नगर उपाध्यक्ष मनोज भाट नगर उपाध्यक्ष सोनू कुछबंदिया संजय अभिषेक राजपूत,रोहित मालवीय तुषार परते ,मितलेश अहिरवार,यश पटेल.

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129