♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में “स्नातक के बाद कैरियर के अवसर” विषय पर सेमिनार आयोजित.

इटारसी// मनीष जायसवाल

शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए *“स्नातक के बाद कैरियर के अवसर”* विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को प्रशासनिक सेवा, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, आईटी, चिकित्सा, खेल और विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कैरियर बनाने के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए अनेक क्षेत्रों में संभावनाएँ उपलब्ध हैं। आवश्यकता है कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम और सही मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ें। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैरागढ़, भोपाल से विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. कोमल तनेजा उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को बताया कि स्नातक के बाद प्रबंधन, बैंकिंग, सिविल सेवा, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, उद्यमिता, कंप्यूटर, चिकित्सा एवं आईटी क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में उज्ज्वल संभावनाएँ उपलब्ध है। उन्होंने कौशल आधारित क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर भी प्रकाश डाला और छात्राओं को अपनी रुचि व क्षमता के अनुसार कैरियर चुनने के लिए प्रेरित किया। आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. हरप्रीत रंधावा ने बताया कि उद्यमिता और स्टार्ट-अप के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए कई संभावनाएं हैं। यदि विद्यार्थी सही दिशा में मेहनत और योजना के साथ आगे बढ़ें तो वे अपने भविष्य को सफल बना सकते हैं। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी श्री स्नेहांशु सिंह ने भी छात्राओं को कैरियर नियोजन एवं मार्गदर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की दिशा तय करने में मदद करते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक बनाते हैं। शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी एवं संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैरागढ़ द्वारा समझौता ज्ञापन साइन किया गया। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की तथा कैरियर से संबंधित अपने प्रश्न विशेषज्ञों से पूछकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। अंत सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129