♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिंदू नववर्ष नवसंकल्प धर्म संस्कृति और राष्टभावना के जागरण का उत्सव _ शिव राठौर, विश्व हिंदू परिषद ने नववर्ष पर तिलक लगाकर नीम भेंटकर मनाया नवसंवत नगरवासियों सुगंधित शीतल मीठा पेय दी शुभकामनाएं।

सिवनी मालवा//मनीष जायसवाल

हिंदू नववर्ष नवसंकल्प धर्म संस्कृति और राष्टभावना के जागरण का उत्सव _ शिव राठौर विश्व हिंदू परिषद ने नववर्ष पर तिलक लगाकर नीम भेंटकर मनाया नवसंवत नगरवासियों सुगंधित शीतल मीठा पेय दी शुभकामनाएं। तिलक लगाकर नीम खिलाकर हर्षोल्लास से मनाया नवसंवत घंटा घड़ियाल शंख बजाकर हुआ नववर्ष का अभिनंदन।

सिवनी मालवा : गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष 2083 पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा घंटा घड़ियाल शंख बजाकर नीम भेंटकर शीतल मीठा पेय पिलाकर हर्षोल्लास से मनाया नववर्ष दी शुभकामनाएं । उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर सह संयोजक देव बाथब ने बताया कि गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष प्रतिपदा विक्रमी संवत् 2083 को हर्षोल्लास से मनाने हेतु विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति सिवनी मालवा द्वारा स्थानीय जय स्तंभ चौक पर नववर्ष अभिनंदन कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में अतिथि विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर पूज्य आचार्य पुनीत दुबे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता अजीत सिंह राजपूत विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र गौर पूर्व नगर उपाध्यक्ष नीलेश राठौर समाजसेवी देवी कुशवाह विधायक प्रतिनिधि विक्रम सूर्यवंशी ब्राह्मण महासभा जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता विकास पाठक नगर महामंत्री अतुल बकोरिया नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी आदि अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगरवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा है हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति की आत्मा हे सनातन परम्परा की गौरवशाली पहचान और नवजीवन का पवन संदेश लेकर आता हे। यह केवल वर्ष परिवर्तन का अवसर नहीं बल्कि आत्मचिंतन नवसंकल्प धर्म संस्कृति और राष्टभावना के जागरण का उत्सव हे । आचार्य यज्ञाचार्य पुनीत दुबे ने कहा कि हिंदू मान्यता सृष्टि की रचना का प्रारंभ भी इसी शुभ तिथि से हुआ था। इसलिए यह दिन अत्यंत पवित्र और मंगलकारी माना गया हे इसी दिन प्रकृति भी नववधू की तरह सजी हुई दिखाई देती हे । विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि भ्रतवृष में हिंदू नववर्ष का प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से माना जाता है इसी दिन से विक्रम संवत का आरंभ होता हे । नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि जो भारतीय काल गणना का एक प्राचीन ओर वैज्ञानिक आधार हे। कार्यक्रम का संचालन विहिप नगर सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी ने किया एवं सभी का आभार नगर मंत्री सुशील गोहर ने व्यक्त किया। नववर्ष प्रतिपदा के कार्यक्रम में नगरवासियों को जय स्तंभ चौक पर घंटे घड़ियाल शंख बजाकर नीम भेंटकर शीतल मीठा पेय पिलाकर हर्षोल्लास से नववर्ष प्रतिपदा विक्रमी संवत् का स्वागत अभिनंदन किया एवं सभी को बधाईयां शुभकामनाएं दी गई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नववर्ष के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी नगर मंत्री सुशील गोहर नगर संयोजक भूरू बग्गन नगर सह संयोजक देव बाथब नगर समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले सह प्रमुख बलराम विश्वकर्मा रामसिंह यादव नीतेश पंवार ग्रामीण उपाध्यक्ष कम्मू गौर तिलक बाथब दुर्गावाहिनी सह संयोजक नीलिमा तरुण सुनानीया के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण नागरिक जन मातृशक्ति उपस्थित रही।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129